हरियाणा

सभी देवियों का होता है मां ज्वाला के रूप में पूजन : शक्तिदेव

कुरुक्षेत्र , ओहरी

भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर में जय ओंकार अंतराष्ट्र्रीय सेवाश्रम संघ संस्थापक शक्तिदेव कुरड़ी वाले एवं संतोष ओंकार एवं स्वामी संदीप ओंकार के सानिध्य में मां ज्वाला के चरणों में मां ज्वाला जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर मां को सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर विधिवत पूजा कर, आरती कर मां को फलों का भोग लगाकर मां को चुनरी चढ़ाई गई। मां के चरणों में मां के स्वरुप कन्याओं का पूजन किया गया। मां के नाम से हवन यज्ञ कर पूर्णाहूति डाली गई।

इस अवसर पर कुरड़ी वाले महाराज ने कहा कि मां ज्वाला निराकार परब्रह्मा ओंकार भगवान का साक्षात स्वरुप है। जहां से समस्त ब्रह्मांड ज्वाला ज्योति ग्रहण कर रहा है। समस्त गुरु ब्रह्मचारी, अध्यात्मिक गुरु, संत महात्मा मां ज्वाला के चरणों में नतमस्तक होकर मां के चरणों का प्यार व सदगुरु का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। मां ज्वाला के चरणों मे नित्य प्रति हाजिरी लगाने से कभी भी जीवन में असाध्य रोग नहीं आते और जीवन में कभी भी नेत्र ज्योति संबंधी दोष नहीं आते। संध संचालक पं शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि दरबार में स्थापित मां ज्वाला जी की प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है और दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुजन मां का प्राप्त करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *