बिहार

बासोपट्टी बाजार में सफाई अभियान चलाया

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी 

बासोपट्टी बाजार में आज से सप्ताहिक सर सफाई अभियान की शुरूआत व्यवस्थित साफ सुन्दर एवं हरा भरा बासोपट्टी” नारा के साथ शुरू की गई। आम नागरिकों के आह्वान पर इस अभियान को प्रत्येक सप्ताह के बुधवार के सुबह 7 बजे से दो घण्टे श्रमदान कर अपने बाजार को सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता उपस्थित अभियंताओं ने किया। सफाई वभनदेही चौक एवं कब्रिस्तान की चारदीवारी के आगे के कचड़ों की की गई। कार्यक्रम में सर सफाई अभियंता धीरेन्द्र कुमार ,जयनगर सफाई अभियंता सचिन चौधरी यादव, बासोपट्टी पश्चमी के पंकज कुमार( उप मुखिया बासोपट्टी),श्रवण पासवान, अजित सिंह,राजेश कुमार रंजन ,प्रवीण कुमार,समेत भवानी टुटेरियल के संजय कुमार,दिनेश कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *