बिहार

पूर्णिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियां गिरफ्तार

पूर्णिया :  यहां से देह व्यापार का भांडा फोड़ हुआ है। खाजांची हाट थानाक्षेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाके लाईन बाजार चौक स्थित एक लॉज में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने देह वयापार में संलिप्त लड़कियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इनके साथ कोई पुरुष नहीं मिला। कहा जा रहा है कि सभी पुरुष भाग निकले। साथ ही लॉज मालिक भी फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं को महिला पुलिस की निगरानी में थाना ले गयी। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि आए दिन इस लॉज में लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *