पंजाब

जल्द होगी सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की भर्ती

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम के मेयर जगदीश राज राजा ने आज सेंट्रल और कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की| कांग्रेस पार्षदों में सबसे ज्यादा नाराजगी बदहाल सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों एवं सीवरमैन का बंटवारा सही ढंग से नहीं होने को लेकर था| अंतर्मंथन के बाद यह बात सामने आई कि सफाई कर्मचारियों और सीवर मैनों की कमी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हो रही है| अतः इस समस्या से निदान पाने के लिए सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की भर्ती जल्द ही की जा सकती है|


बैठक में जब अरुणा अरोड़ा ने यह मुद्दा उठाया तो जवाब में राजा ने कहा कि इन लगभग 200 सीवरमैनों और सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रहे हैं| जल्द ही भर्ती कर ली जाएगी फिर सब की समस्याएं दूर हो सकती हैं|

https://youtu.be/c4YoJRQHdas
संभावना है कि प्रस्तावित निगम हाउस की बैठक में सीवर मैंने और सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव भी लाया जाएगा व पास किया जाएगा| अगर ऐसा हुआ तो शहर से सफाई कर्मचारियों और सीवर नैनो की समस्या तो हल हो जाएगी और काफी हद तक लोगों को गंदगी की समस्या से भी निजात मिल सकेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *