झारखण्ड

इंटर में ट्रेक्टर चालक की बेटी बनी जिला टॉपर, आई दूसरे नंबर पर 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह स्थानीय प्रखंड के प्लस टु भुषण उच्च विधालय की छात्रा सह प्रखंड के बिरनी पंचायत निवासी ट्रेक्टर चालक अनंद हजाम की द्वतीय पुत्री मीना कुमारी ने  झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटर कला संकाय की परीक्षा में 388 अंक प्राप्त कर जिले में सकेन्ड स्थान हासिल कर विधालय सहित प्रखंड का मान बढ़ाया है।

इनकी सफलता की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ,प्रमुख पुनम देवी ,बीस सुत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह ,सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो ,नाई समाज के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ,मुखिया कौशल्या देवी ,पंसस खुशबू कूमारी ,प्रभारी प्राचार्य अखलेश सिंह सहित नावाडीह बीडीओ शंकराचार्य समाद ,बीईईओ बिनोद मोदी ने मीना को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *