उत्तराखंड

बस्तिया के लोगों ने भेजा जिला अधिकारी को ज्ञापन

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

ग्राम बस्तिया के लोगों ने ग्राम प्रधान नवीन बोहरा के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिला अधिकारी को उपजिलाधिकारी टनकपुर अनिल गर्ब्याल के माध्यम से भेजा जिसमे उन्होंने बारहमासी रॉड की निर्माण संस्था पर ग्रामीणों की बात न सुनने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि बस्तिया में राजमार्ग से ग्रीफ की ओर जो रॉड गांव को जाती है उसमें कलवट बने है जिससे रॉड में ऊपर से आने वाला पानी और जंगल का पानी गांव में हाहाकार मचा देता है पूर्व में यह समस्या होने पर ग्रीफ ने उसे बंद कर दिया था पर अब रॉड निर्माण संस्था रॉड को चौड़ा कर रही है और कलवट को चालू करने की बात कर रही है ग्रामीणों ने जब साइड प्रभारी से बात की तो वह ऊपर की बात है कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते है ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से निवेदन किया है कि वह कोई रास्ता निकालेंगे समस्या हल न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की बात कही है ज्ञापन देते समय ग्राम प्रधान के साथ राकेश कोहली, सूरज कुमार,सूरज सिंह, धीरज पाण्डे, जगदीश पाण्डे आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *