दिल्ली

सपना चौधरी को अश्विनी चोपड़ा ने कहा ठुमके लगाने वाली तो सपना ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी के सांसद अश्वनी चोपड़ा ने जानी मानी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की खबरों पर उन्हें ठुमके लगाने वाली करार दिया|
पत्रकारों ने जब करनाल से भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा से पूछा की जानी-मानी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है और वह कांग्रेस नेताओं से मिलने गई थीं, इसे आप किस तरह से देखते हैं, हरियाणा में इसका क्या असर पड़ेगा. जवाब में अश्विनी चोपड़ा ने कहा कि ठुमके लगाने वाली तो ठुमके ही लगाएगी| अब यह कांग्रेस को देखना है कि उसे ठुमके लगाने वाली चाहिए या चुनाव लड़ने वाले|
वही सपना चौधरी ने अश्विनी चोपड़ा के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप किसी को भी कुछ भी कैसे कह सकते हैं| यह सही नहीं है| मैं अपना काम करती हूं और वह खुद भी मेरा डांस देखते हैं. आप जो बोलते हैं वह यह साबित करता है कि आप की कैसी मानसिकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *