झारखण्ड

पानी पड़ने से सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़, ड्रिलिंग और कोयला उत्पादन प्रभावित

रामचंद्र कुमार अंजाना। बेरमो
बेरमो कोयलांचल में पिछले कुछ दिनो से रोज पानी पड़ रहा है। जिसके कारण कोलियरी का हाॅल रोड़ तथा कोलियरी के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो के सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ दिख रहा है। सड़को पर कीचड के करण कोयला ढुलाई और वही उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वही सीएमपीडीआई के द्वारा चलकरी बस्ती में चल रहे ड्रिलींग कार्य भी अछुता नही है। ग्रामीण क्षेत्रो में कई कच्चा मकान गिर गया है। जल जमाव एवं किचड़ के कारण लोगो को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है।

सीसीएल का कारो एवं कोनार परियोजना का आउटर्सोसिंग भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में प्रबधन का कहना है कि कोयला उत्पादन और ड्रिलींग दोनो कार्य प्रकृति से संर्घश है। इस संर्घश में अधिक पानी का पड़ना सारी मानवीय तैयारी पर भारी पड़ता है। बावजूद इसके प्रबंधन प्रतिकुल परिस्थिति के बावजूद बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। बीएंडके जीएम पी चन्दा ने कहा कि बारिस और जगह के आभाव में कोयला उत्पादन में गिरावट आई है। सभी के सहयोग से चालू वितिय वर्श का उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *