उत्तराखंड

नहर में डूबा नवयुवक, रेस्क्यू जारी

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज देर शाम एक युवक साईकिल फिसलने से नहर में बह गया. जानकारी के मुताबिक धनुष पुल निवासी नवल सिंह का 16 साल का पुत्र राहुल सिंह जो कि दसवी का छात्र था पुल को पार करते समय पर पैर फिसलने से नहर में बह गया जिसकी तलास के लिए खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था पर डूबने वाला अभी तक नही मिल पाया था परिवावरिक जानकारी के अनुसार, डूबने वाला राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और जो साईकिल रिपेयर कराकर बनबसा से लौट रहा था उसके पिता मजदूरी का कार्य करते है वही ग्राम प्रधान ओर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दीपक रजवार ने परिवार को दैवीय आपदा के तहत आपदा/ सहायता राशि परिवार को देने की मांग सरकार से की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *