पंजाब

26 जुलाई से 15 अगस्त तक संभल कर करें व्यापार, हो सकता है नुकसान…

जालंधर : कारोबारियों और शेयर बाजार में काम करने वालों के लिए आगामी 26 जुलाई से 15 अगस्त तक का समय काफी जोखिम भरा होगा. ग्रहों की बदलती चाल आपके कारोबार के नुकसान में इजाफा कर सकती है.

ज्योतिषाचार्य नरेश नाथ के अनुसार, बुध ग्रह 26 जुलाई को वक्री होने जा रहा है और 1 अगस्त से अस्त होने जा रहे हैं यह 16 अगस्त को उदय होगा.
इस ग्रह स्थिति के अनुसार, बुध ग्रह जो सोना और चांदी धातु का कारक है इसमें व्यापार संभलकर करें. बुद्ध के वक्री या अस्त होने से कमोडिटी बाजार में मंदी और बढ़ने का संकेत रहेगा. बुध ग्रह के कमजोर होने से रिश्तों में कटुता आती है. आपके सगे-संबंधी भी धोखा दे सकते हैं. लेन-देन सावधानीपूर्वक करें व उधार से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *