रामचंद्र कुमार अंजाना, बेरमो
जैनामोड़—फुसरो मुख्य मार्ग के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के बुटनाडीह स्थित जोरिया पुलिया के निकट मंगलवार की देर शाम मारूती इको संख्या जेएच 02 एए 6328 एवं टेम्पू बिना नंबर की आमने—सामने टक्कर हो गयी। जिसमें टेम्पू सवार दो महिलाएं व एक पुरूष घायल हो गये।घायल चंद्रपुरा की सेट्रल कॉलोनी निवासी महिला गुडिया परवीण, शारदा कॉलोनी निवासी अन्नू अंसारी, फुसरो निवासी पप्पू शर्मा को लोगों ने इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया।
जहां चिकित्सकों ने गुडिया परवीण के सर व पैर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर बोकारो रेफर कर दिया गया। वहीं अन्नू अंसारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि पप्पू शर्मा को हल्की चोटे आने के कारण उपचार कर छोड दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेम्पू सवारी लेकर जैनामोड से फुसरो की ओर आ रहा था।तभी विपरीत दिशा से जा रही मारूती इको से सीधी टक्कर हो गयी।जिसमें टेम्पू बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी है।
वहीं इको में सवार सभी लोग वाहन छोडकर फरार हो गये है। बताया जाता है कि दोनों घायल महिलाएं महिला समुह चलाती है जिसके काम से जैनामोड गयी थी और शाम में वापस घर लौट रही थी। बोकारो जा रहे फुसरो नया रोड निवासी मनोज शर्मा, स्थानीय रामू दिगार, मुकुल मुखर्जी आदि लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना बेरमो थाना को दे दी गयी है।