पंजाब

तिरंगा वेलफेयर सोसाइटी ने 15 परिवारों को बांटा राशन

नीरज सिसौदिया, जालंधर
तिरंगा वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया| राशन वितरण समारोह का आयोजन प्राचीन पंचवटी मंदिर मेन बाजार बस्ती गुजां में किया गया| इस दौरान पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने जरूरतमंदों को राशन दिया|

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

इस मौके पर भाटिया ने कहा कि जरूरतमंदों और गरीबों की मदद से बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है| उन्होंने वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करते हुए कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए| इस दौरान उनके साथ सोसाइटी के प्रेसिडेंट संदीप रहेजा, मीनू शर्मा, कमल मेहता, प्रमोद सिक्का, महंत गोपाल कृष्ण निप्पी, राजीव कुमार आशु, महेंद्र पाल, राकेश कुमार दुआ, अश्विनी कुमार टीटू, सोहनलाल, सुनील नारंग, अमरजीत सिंह राही और गुलशन कुमार सहित तिरंगा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य भी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *