उत्तराखंड

दिन भर पुलिस ढूंढती रही आत्मदाह की चेतावनी देने वाले व्यापारियों को

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

स्टॉकों से निकासी खोलने को लेकर 21 व्यापारियों ने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी थी. इसी के मद्देनजर पुलिस ने चेतावनी के समय सायं को राजाराम चौराहे को चारों ओर से घेर लिया जिसका नेतृत्व पुलिस के सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला खुद कर रहे थे.

साथ ही किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसलिए  फायर बिग्रेड की गाड़ी और फायर के सिपाही लगाये गए थे और कम्बल आदि भी लाये गए थे. पर पुलिस और अन्य के समझाने पर व्यापारी कोतवाली में वार्ता को आये जहाँ पर तहसीलदार ने फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता कर मामला सुलझाया. अतः कल से जिन 10 लोगों के कागज पूरे है उनकी निकासी कल सुरु हो जाएगी साथ जो अन्य लोग है उनके कागज जमा होने पर उनकी भी निकासी सुरु हो जाएगी.

https://youtu.be/UODwOayyEsk

इस पर दोनों पक्षों में बात बन गयी वार्ता में फिर इसके पश्चात चोराहे से लगभग सात बजे पुलिस हट गई वार्ता में योगी ज्याल,महेश सिंह,मनोज गुप्ता, लक्मन पाटनी, देवीदत्त भट्ट,गजी पाल ,तहसील के प्रसासनिक अधिकारी बी सी त्रिपाठी, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *