झारखण्ड

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी आजसू : टिकैत

Share now

रामचंद्र कुमार अंजना, बोकारो थर्मल  
नावाडीह प्रखंड के दीनदयाल भवन में आजसू पार्टी के तत्वावधान में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो व डुमरी प्रमुख यशोदा देवी ने शिरकत की। अतिथियों ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया। शहादत दिवस समारोह को संबोधित करते हुए आजसू नेता सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार झारखंड के सभी प्रखंड में शहीद दिवस मनाया गया। राज्य के वीर शहीदों को भुलाकर राज्य का विकास बेमानी होगा। शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड आजसू पार्टी बनाऐगा। शहीदों को सम्मान देना आजसू पार्टी का उद्देश्य है। इसी के तहत राज्य के शहीदों के परिजनों को आजसू पार्टी सम्मानित करते आ रहीं है।

https://youtu.be/UODwOayyEsk

प्रखंडध्यक्ष मिसरीलाल महतो ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन और झारखंड का बड़ा नाम है। शहादत देकर झारखंड आंदोलन की गति को तेज किए थे। लोग मानते हैं कि अगर निर्मल महतो नहीं होते तो झारखंड राज्य बनने में कुछ और वक्त लगता। 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर में जिस समय निर्मल महतो की हत्या हुई, उस समय वें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थे। उम्र थी सिर्फ 37 साल, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उन्होंने झारखंड बनने का रास्ता तैयार कर दिया था और इतना कुछ कर दिया कि आज भी झारखंड उन्हें हर पल याद करता है, उनकी कमी को महसूस करता है। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फकरुद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य बिगन महतो, छक्कन महतो, कमलेश कुमार महता,े प्रखंडध्यक्ष मिसरीलाल महतो, उपाध्यक्ष रामकुमार मरांडी, सचिव दौलत महतो, खेमलाल विधार्थी, जितेंद्र महतो, मिनी ठाकुर, तालेश्वर महतो, समीर मुर्मू, सुरेश कुमार, जालेश्वर महतो, संतोष कुमार उजागर, बीरू महतो, भुवनेश कुमार, पिन्टु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *