उत्तराखंड

मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण करने की उठाई मांग

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

चम्पावत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दियूरी कठौल के विद्यालय मै महिला कार्यकर्तियो द्वारा एक बैठक की गई जिसमें दियूरी कठौल की मिनी आंगन बाड़ी केन्द्र को पूर्ण आंगन बाड़ी केन्द्र मे बदलने की मांग की गई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जीर्ण शीर्ण छत की मरम्मत करने तथा विद्यालय के बच्चों के लिये एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनाने के साथ साथ मिनी आंगन बाड़ी केन्द्र को पूर्ण करने और सरकार से मिलने वाली सारी व्यवस्थाएं विद्यालय के बच्चों को मुहैया कराई जाए।

https://youtu.be/UODwOayyEsk
बैठक मे दियूरी कठौल आंगनबड़ी कार्यकर्ती सीमा बोहरा ने विद्यालय की समस्याओं को अवगत कराया इस मौके पर कविता बोहरा,निर्मला बोहरा,सुनीता देवी,गौरी देवी, तुलसी देवी,मीना बोहरा,लक्ष्मी देवी, माहेश्वरी देवी आदि सदस्यों ने बैठक मे प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *