पंजाब

भाजपा देहाती जिला प्रधान बनने पर अमरी का अकाली नेता परमप्रीत सिंह विट्टी ने किया भव्य स्वागत

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी का देहाती जिला प्रधान बनने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमेरिका अकाली दल ने भव्य स्वागत किया| अकाली नेता परमप्रीत सिंह विट्टी के पक्का बाग स्थित कार्यालय में पहुंचे अमरजीत सिंह अमरी को सबसे पहले परमप्रीत सिंह ने फूल मालाएं पहनाई| इसके बाद परमप्रीत सिंह के समर्थकों ने अमरी का भव्य स्वागत किया|


इस अवसर पर अमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे| ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर भी मजबूत किया जाएगा| उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जनता दुखी हो चुकी है|

वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी|
परमप्रीत सिंह विट्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देहाती इलाकों में अमरी नेतृत्व में और अधिक मजबूती मिलेगी|

https://youtu.be/UODwOayyEsk
इस मौके पर परमप्रीत सिंह विट्टी, पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया, हरिंदर सिंह डिंपी, रंजीत सिंह मंगा, आबिद हसन सलमानी, विक्रमजीत सिंह टिंकू, कांग्रेस पार्षद पति अनूप पाठक, कांग्रेस नेता अशोक खन्ना सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *