रामचंद्र कुमार अंजाना, नावाडीह
स्थानीय प्रखंड के देवी महतो स्मारक कालेज नावाडीह के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ने झारखंड राज्य वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को अध्ययन अध्यापन कार्य ठप कर महाविधालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य चन्द्रिका प्रसाद महतो ने की।
मौके पर प्राचार्य श्री महतो ने कहा कि झारखंड सरकार के गलत नीतियों तथा अनुदान राशि के वितरण में अनावश्यक विलंब करने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जारी आन्दोलन के पहले चरण में आज एक दिवसीय धरना देकर विरोध किया जा रहा है इसके वाबजूद मांगों पर विचार नही किया गया तो उग्र आंदोलन मोर्चा द्वारा किया जाएगा।
मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद, असगर अंसारी, उर्मिला कुमारी, हर गोबिंद प्रजापति,त्रिवेणी महतो, आलोक कुमार, गुरु गोविंद कुमार हंसदा, खिरोधर महतो ,वीणा कुमारी, सी पी महतो, सुरेन्द्र प्र.महतो ,बासुदेव महतो, भीमचंद्र महतो, अर्जुन प्र महतो, शिव कुमार महतो, राजेन्द्र प्रसाद, मिथलेश कुमार महतो, नरेश कुमार महतो, सेराज आलम आदि मौजूद थे।