झारखण्ड

किसान मेले में किसानों का सम्मान, पहुंचे भारत सरकार के दो संयुक्त सचिव

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित आरमो पंचायत के नया बस्ती स्थित फुटबाॅल मैदान में मंगलवार को जल शक्ति अभियान के तहत कृषि विभाग बोकारो के तत्वाधान में किसान मेला का आयोजन किया।


किसान मेला का उदघाटन भारत सरकार के संयूक्त सचिव नितेश कुमार सिंह, उत्र्कष कुमार गुप्ता, बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रमुख गिरीजा देवी, बीडीओ अखिलेश कुमार, जिप सदस्य भरत यादव व कृषि विज्ञानिक उदय कुमार ने संयूक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मेला कृषि वैज्ञानिक उदय कुमार सिंह व विनय कुमार की देख रेख में आयोजित हुआ।

मेले में कृषि यंत्र, फसलों में पड़ने वाली दवाएं, खाद, बीज, कृषि साहित्य आदि की प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसमें पहुंचे किसानों को खेती किसानी से संबंधित जानकारियां दी गयी। मेले में पहुंचे भारत सरकार के दो संयूक्त सचिव नितेश कुमार सिंह व उत्र्कष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। किसान मेले में मेले का लाभ लेनें के लिए बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी।

मेले में पहंचे किसानों को स्टालों पर मौजूद विशेषज्ञों व जिला कृषि अधिकारियों ने जानकारियां दीं। मेले में मौजूद किसानों को खेती किसानी से संबंधित टिप्स दिए। किसान मेले में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने किसानों को जल संरक्षण, व जल संचयन की जानकारी देते हुए कहय कि बारिश का पानी संरक्षित करना होगा। आज की यह सबसे बड़ी जरूरत है।

किसानों को भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के तरीकों को अपनाना होगा। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर खेतीकर किसान दोगुना आय को अर्जित करें। इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। जिन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वह आवेदन करके इसका लाभ लें। कहा कि भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे की ओर गिर रहा है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है अब बारिश के पानी को संरक्षित कर भूगर्भ जलस्तर को रोके। छतों में गिरने वाले बारिश को पानी को किसान संरक्षित करें। इसके लिए वह गड्ढा खोदें। प्रमुख गिरीजा देवी ने कहा कि मनरेगा से तमाम परियोजनाएं शुरू हैं। जल्द ही इसका लोगों को लाभ मिलेगा। जल शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान किसान मेले के माध्यम से किसानों को अहम जानकारियां दी जा रही है। इसके अलावे जिप सदस्य भरत यादव, बीडीओ अखिलेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष कपिलदेव गांधी सहित कई लोगों ने किसान मेला का संबोधित किया। मेला में किसान बिगन गंझू, बुधन गंझू, तुलसी गंझू, कसिया देवी, कौशिल्या देवी, खीरू गंझू को केचुवा खाद्य बनाने की कीट व बुधन गंझू, गोपाल गंझू, बिनोद गंझू, रामचंद्र यादव व तुलसी गंझू को मिट्टी जांच की स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। इसके अलावे विधायक, प्रमुख व जिप सदस्य को कृषि विभाग ने फलदार पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रपुरा उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, नावाडीह उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, मुखिया गौरीशंकर महतो, बीटीएम लुटबरन महतो, सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राजीव कुमार, सुरेश कुमार, फिलमोन बिलुंग, यूनिसेफ के घनश्याम साह, भाजपा नेता धानेश्वर महतो, मुखिया मणिराम मुर्मू, उप मुखिया हरेराम यादव, पंसस संजय सिंह, प्र्रफुल्ल ठाकुर, विश्वनाथ यादव सहित जल सहिया, सखी मंडल सहित हजारों ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

सांसद नहीं पहुंचे, किसानों में छायी मायूसी
नया बस्ती में आयोजित किसान मेला में बतौर मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी आंमत्रित थे। इसको लेकर तैयारी जिला प्रशासन की ओर से कर ली गरी थी। लेकिन सांसद किसी कारण वश नहीं पहुंचने सके। जिससे मेरे में पहुंचे किसानों व ग्रामीणों में काफी मायूसी देखी गयी। किसानों व ग्रामीणों का कहना था कि अगर आजसू पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। इसलिए नहीं सांसद आए। चूंकि जिस जगह कार्यक्रम आयोजित था, उस गांव में सौ फीसदी भाजपा सर्मथित है। आने का यह कारण बताया जा रहा है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *