झारखण्ड

बोकारो थर्मल में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित पटेल पार्क में पटेल सेवा संघ के के तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां पर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, यूसीडब्लूयू के महामंत्री लखनलाल महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभांरभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि आज देश एक ऐसी शख्सियत को नमन कर रहा है। जिसका लौहा पुरे विश्व ने माना है। आज इस महान पुरूष का नाम सुनते ही सर नमन के लिए झुक जाता है। सरदार पटेल आरएसएस के विरोधी थे। लेकिन आज आरएसएस के लोग ही देश को चला रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 182 फीट की ऊंचाई का पटेल जी का का प्रतिमा स्थापित देश को गौरवारिंत किया है, लेकिन ऊंच्ची प्रतिमा स्थापित करने से देश का विकाश होता है, तो इससे भी ऊंच्ची प्रतिमा देश के कौने- कौने में लगाया जाय। देश का विकास लिए पटेल जी का प्रतिमा के जगह उनके आचरण को आत्मसात करना होगा।

विधायक ने कहा कि देश की जनता भूख से मर रही है। सीमा पर तैनात जवान हर दिन पाकिस्तानियों की गोली से शहीद हो रहें है। चीन हमारे देश के अंदर जमीन को लगातार कब्जा करते आ रहा है। सरकार कुंभकर्ण की भांति सो रहा है। अगर यही देश विकास हो रहा है, तो जनता तय करें, कि विकास हुआ है।
विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सरदार पटेल देश के ऐसे राजनेता थे, जो पुरे विश्व ने उन्हंे लौह पुरूष की उपाधि दी है।

 

550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक संगठित भारत की रचना किए। दुनिया का सबसे ऊंचा प्रतिमा 182 मीटर के गुजरात मंे स्थापित की गई, जो देश व देशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को शक्तिशाली बनाने और देश के महापुरुषों को सम्मान देने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मगर कुछ राजनीतिक दल के लोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के मकसद से उन्हें आलोचना करते है। इधर, जयंति समारोह के बाद कवि सम्मेलन में कवि व कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक कविता, शायर व गजल प्रस्तुत कर दर्शकों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। कवियों में ममता सिंह, सुजीत कुमार घोष, नरेंद्र प्रताप सिंह, नितेश श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार रवि, रजनी मल्होत्रा, ठाकुर दास नायक, अनिल कुमार पाठक, एसबी सिंह, गणेश प्रसाद महतो आदि कवियों ने भी विधुत नगरी में आधीरात तक थर्मलवासियों को गुदगुदाया। कवि रविंद्र कुमार रवि की एक पंक्ति मन क्यों उदास बैठा है…, कुछ तो बता जाने वाली हवा तेरे महकने का राज क्या है,…पर श्रोता खडें होकर कवि का अभिवादन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह, पटेल सेवा संघ अध्यक्ष जानकी महतो, सचिव नरेश महतो, गणेश प्रसाद महतो, मोतीलाल महतो, गिरीलाल महतो, डॉ. दशरथ महतो, मुखिया रेखा महतो, योगेंद्र कुमार रंजन, पंसस नागेश्वर महतो, खिरोधर महतो, वकीलचंद महतो, भैरव महतो, सुरेश शर्मा, जीपी सिंह, भरत महतो, विजय महतो, रीतलाल महतो, सुरेश प्रसाद सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

पटेल पार्क की हालत देखकर गंभीर हुए जगरनाथ-विधुत नगरी का सरदार पटेल पार्क की खस्ता हालत देखकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो काफी गंभीर दिखें। उन्हें बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटूल से कहा कि इस मामले में डीवीसी चैयरमैन से बातकर पटेल पार्क की सुंदरीकरण की दिशा में पहल की जायेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *