हरियाणा

दो मिठाइयों की दुकानों पर मारे स्वास्थ्य विभाग ने छापे, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Share now

संजय राघव, सोहना

सोहना में उस समय मिठाइयों की दुकान विक्रेताओं में खलबली मच गई जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों का सैंपल भरने के छापेमारी शुरू कीl सैंपल भरने की भनक पाते ही अधिकतर दुकान अपनी दुकानों को बंद कर के मौके से भाग खड़े हुएl इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के बाईपास पर स्थित जैन स्वीट्स व कस्बे के अनाज मंडी में स्थित एक पनीर की दुकान पर छापेमारी की जहां दोनों दुकानों से स्वास्थ विभाग की टीम ने सैंपल भरे व उन्हें सील करके उच्च विभाग में भेज दिया.

https://youtu.be/RpDs4nQNjYc

दीपावली का त्यौहार के नजदीक आते ही शहर में मिलावटी मिठाइयों का जोर शुरू हो चुका है lइसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सबसे पहले कस्बे के बाईपास पर स्थित जैन स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा वहां से कलाकंद का सैंपल लिया उसके बाद टीम ने कस्बे के अनाज मंडी में स्थित पनीर की दुकान पर छापा मारा जहां से टीम ने रसगुल्ला का सैंपल भराl सैंपल भरकर स्वास्थ्य टीम उचित कार्रवाई कर दी सोहना की मिठाई विक्रेता दुकानों को बंद कर के मौके से फरार हो गए
एसएसओ नवल किशोर ने बताया कि दीपावली तक स्वास्थ्य भाग्य है कार्रवाई लगातार करेगा स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि मिलावटी मिठाइयों से आम लोगों को बचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *