नीरज सिसौदिया, जालंधर
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक जी के दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी सीनियर नेताओं के साथ विचार विमर्श कर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जालंधर रमन पब्बी ने जिले के सभी पदाधिकारियों की आज घोषणा की जिसमें 6 उपाध्यक्ष 2 महा सचिव 6 सचिव 1 कोषाध्यक्ष 1मीडिया इंचार्ज बनाया गया और इसके साथ ही जिले के 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई जिला कार्यकारिणी और मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी.