सोहना, संजय राघव
इंडियन नैशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी द्वारा बीजेपी सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों, एस0वाई0एल0 नहर व अन्य ज्वलन्त मुद्दों को लेकर हरियाणा प्रदेश बन्द के आव्हान पाए सोहना के बाजारों को बन्द किया गया। इसी कड़ी में सोहना, इनेलो के वरिष्ठ नेता, जलयुद्ध नायक व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के आव्हान पर इनेलो बसपा के हजारों कार्यकर्ता शान्तिपूर्ण तरीके से बाजारों का दौरा किया तथा जनविरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ नारें लगाये। सभी कार्यकर्ता सुबह सुबह नई फवार चोक का दौरा कर , गुरूद्वारा रोड़, सब्जी मण्डी होते हुए सभी छोटी बड़ी मार्केटों का दौरा कर बन्द को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रधान किशोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज के सभी वर्ग दुःखी व परेशान है। विशेषकर व्यापारी वर्ग पर पिछले दिनों नोटबंदी व जीएसटी की पड़ी मार से व्यापारी अभी तक उभर नहीं पाया था
जिला अध्यक्ष ने ज्वलन्त मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में डीजल, पट्रोल व गैस के दामों में दिन प्रतिदिन बेतहाशा बढोतरी हो रही है.




