देश

वकीलों ने जजों के ‘छक्के’ छुड़ाये, जज कुछ नहीं कर पाए, पढ़ें क्या है मामला…

सोहना, संजय राघव

कस्बे में जजों व अधिवक्ताओं के मध्य खेले गए क्रिकेट मैच में अधिवक्ताओं ने बाजी मार ली है जिन्होंने जजों की टीम को 8 विकेट से हरा डाला है| वकीलों ने मात्र 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली थी| जीत के पश्चात् विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया था| वहीं बार एसोसिएशन प्रधान राजकुमार अवाना ने कहा कि उक्त मैच मैत्री रूप से खेला गया था ताकि दोनों पक्षों में भाई-चारा और आपसी प्रेम को बढ़ावा मिल सके|


सोहना खंड के गाँव अभयपुर में रविवार को डीपीआर ग्राउंड में बार एसोसिएशन सोहना के वकीलों व विभिन्न इलाकों से आए जजों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया| उक्त मैच 20-20 ओवर का निर्धारित था जिसमें जजों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया| जजों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर कुल 142 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसमें जज सौरभ खतरी ने 33 बॉलों पर 36 रन बनाए थे| उक्त मैच देखने के लिए गाँव व आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा थी| दोनों ही टीमें अलग-अलग ड्रेस में खेल रहे थे| लोगों ने उक्त मैच का जमकर आनंद लिया|

वहीं बार एसोसिएशन सोहना के वकीलों ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी गति से की किन्तु बाद में वकीलों ने मैच को रोमांचक बना डाला| वकील अरुण शर्मा की आतिशि पारी की बदौलत बार एसोसिएशन ने उक्त मैच 8 विकटों से जीत लिया| अरुण शर्मा कुल 64 रन बनाए थे जिसमें 4 छक्के व 8 चौके शामिल थे| बार ने जीत के लिए मात्र 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली थी| इस अवसर पर रेवाड़ी सेशन जज एसके खंडूजा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुभव शर्मा, एसीजेएम रोहतक हरीश गोयल, एसीजेल सौरभ खतरी, जज प्रदीप, सोहना जज रामवतार पारिक, गौरव खटाना आदि के अलावा वकील राजकुमार अवाना, अमित यादव बलजीत खटाना, लखविंद्र खटाना, धर्मेंद्र, उमेश भारती, मनोज सैनी, ललित राघव आदि मौजूद थे| मैच के पश्चात टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *