देश

ट्रक ने पति पत्नी को कुचला, दर्दनाक मौत

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह क्षेत्र के नावाडीह फुसरो मुख्य मार्ग पर चपरी के समीप रविवार की सुबह लगभग 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति पत्नी दोनोँ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं धक्का मारने वाले ट्रक को नावाडीह पुलिस ने एसार पैट्रोल पंप के पास से कब्जे में ले लिया।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलों पंचायत के फुलसोडीह निवासी सरयु महतो(40) और मंजू देवी(38) रविवार की सुबह को अपने पैसन बाइक संख्या जेएच 02जी/3054 से अपने घर से फुसरो की और जा रहे थे। इस दौरान चपरी के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक संख्या जेएच09 एएल/8659 ने बाइक में जारेदार टक्कर मार दिया। जिससे बाईक चालक सरयु महतो पत्नी मंजू देवी ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो सहित आसपास के लोग पहुंचे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं विधायक जगरनाथ महतो ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर एएसआई अनिल कुमार सिंह, भीम सिंह के आलावे रणविजय सिंह, इमरान अंसारी, सोनाराम हेम्ब्रम, मंटू नायक, रसबिहारी रजक,बालमुकुंद महतो,योगेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *