देश

विद्या भारती के प्रचार विभाग के प्रांतीय कार्यालय का नड्डा ने किया शुभारंभ, संस्कारों का संदेश पहुंचाने की कवायद

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
विद्या भारती पंजाब के प्रचार विभाग का प्रांतीय कार्यालय आज से शुरू हो गया है। रविवार शाम को जालंधर स्थित विद्या धाम में विद्या भारती के उत्तर भारत के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विजय नड्डा ने किया। इस मौके पर विद्या भारती के पांच राज्यों की जिम्मेदारी देख रहे क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार ने भी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया| विद्या भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए|
इस मौके पर विजय नड्डा ने कहा कि विद्या भारती देशभर में किताबी ज्ञान के साथ ही संस्कारों की भी शिक्षा दे रहा है|

उत्तर भारत में 600 से भी अधिक विद्यालयों में विद्या भारती संस्कारों की शिक्षा प्रदान कर रहा है| बदलते समाज में बच्चों को संस्कारों का ज्ञान देना बहुत आवश्यक है| इसलिए विद्या भारती का प्रचार विभाग बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुशिक्षित किया जा सके और भारतीय संस्कृति को संरक्षित किया जा सके|


इस मौके पर राजेंद्र कुमार ने कहा कि पंजाब का प्रचार विभाग जिस गति से कार्य कर रहा है आशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विद्या भारती का संदेश पहुंचाया जाएगा| लोगों को संस्कारों के प्रति शिक्षित करना ही विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य है|
इस मौके पर प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ ने कहा कि अबतक प्रांत में सभी 9 विभागों में कार्यशाला आयोजित की जा चुकी हैं| अगले चरण में विभागीय स्तर पर टोलिया गठित की जाएगी और समय-समय पर उन टोलियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि विद्या भारती का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके| इस मौके पर अन्य लोग भी उपस्थित थे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *