देश

प्रताप सिंह बाजवा, मनीष तिवारी अौर रागिनी नायक को राहुल गांधी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रागिनी ने ट्वीट कर जताया आभार 

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट की टीम घोषित कर दी है| पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को वाइस चेयरमैन और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रागिनी नायक को कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी है| इनके अलावा भुवनेश्वर कलिता को भी वाइस चेयरमैन बनाया गया है| वहीं, मनीष तिवारी और एम एम पल्लम राजू को महासचिव बनाया गया है। दीपेंद्र हुड्डा और संजीव जोसेफ सचिव बनाए गए हैं| वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी संजय चंडोक को दी गई है|
नई जिम्मेदारी मिलने से रागिनी नायक काफी उत्साहित हैं| उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आनंद शर्मा का शुक्रिया किस तरह अदा करूं| उन्होंने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद करती हूं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *