पंजाब

सुखबीर पर संकट के बादल, FIR दर्ज, अब गिरफ्तारी की तैयारी, बिगड़ सकता है पंजाब का माहौल

Share now

मुक्तसर| पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है| कांग्रेस उम्मीदवार से मारपीट के आरोप में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है| सुखबीर के खिलाफ FIR उस वक्त दर्ज की गई जब वह कांग्रेस उम्मीदवार से मारपीट के आरोप में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके थे| यह FIR सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही दर्ज की गई है| ऐसे में सुखबीर बादल का बचना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है|

बताया जाता है कि मुक्तसर साहिब के कलियां वाली से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थक राजेंद्र सिंह से मारपीट की गई थी| मारपीट की है घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें सुखबीर बादल भी नजर आ रहे हैं| पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर सुखबीर सिंह बादल और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है| FIR के आधार पर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करने की भी तैयारी की जा रही है| अगर सुखबीर सिंह बादल की गिरफ्तारी होती है तो पूरे पंजाब भर में माहौल खराब हो सकता है| पहले ही बेअदबी के मामले में सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बाद घिरे हुए हैं। जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *