उत्तराखंड

दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ, कल होंगे फाइनल मुकाबले

दीपक शर्मा, लोहाघाट

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहारादून तथा जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग तथा कराटे डो एसोशियसन चम्पावत के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 22 से 23 सितम्बर तक दो दिवसीय युवा भवन लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय बालक /बालिका कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा फर्त्याल जिला पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट श्री गोविन्द वर्मा ,श्री श्याम सिंह ढेक समाजिक कार्यकर्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद के कुल 150 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हें ।जिसका फाइनल मुकाबला कल दिनांक 23-09-2018 को खेला जायेगा ।

क्या-क्या करता था पुलिस वाला लड़की के साथ, देखें वीडियो

राजेन्द्र सिंह धामी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चंद्रमोहन तिवारी, विशाल रस्तोगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर चन्द्र शेखर ओली, सुनील, दीपक अधिकारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, भास्कर जोशी, विजय आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *