हरियाणा

किन्नरों ने लगाया युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सोहना, संजय राघव
किन्नर समाज के लोगों ने सोहना में में युवको से बने किन्नरों पर जान से मारने उनके इलाकों को कब्जाने जाने का आरोप लगाया है lकिन्नरों ने बताया कि सोहना में एक तरह का गिरोह सक्रिय है जो किन्नर बन रहे है व उन्हें यहां से भगाना चाहता है इस मामले में किन्नर समाज ने एसीपी सोहना को एक शिकायत दी है.

सोहना में युवको को किन्नर बनाए जाने का मामला दिन पर दिन बढ़ रहा है किन्नर समाज के लोगों ने किन्नर बने युवको पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं व उनके इलाके को कब्जाना चाह रहे हैं गौरतलब है कि सोहना में दो युवकों को उनका लिंग परिवर्तन करके उनको किन्नर बना दिया गया दोनों ने किन्नर समाज पर आरोप लगाया था कि उन्हें उन्होंने किन्नर बनाया है lलेकिन किन्नर समाज ने आरोप लगाया की एक साजिश के तहत किन्नर बन रहे हैं उन्हें उनके इलाके से कब्जाना चाह रहे हैं lइसी को लेकर युवक से किन्नर बने आकाश व उसके साथी टार्जन उन्हें जान से मारने की धमकी दी है वहीं व्हाट्सएप के जरिए उन्हें इलाका खाली करने के बारे में भी कहा हैl इस संबंध में किन्नर समाज के लोगों ने एसीपी को एक लिखित शिकायत दी है lवहीं एसीपी को किन्नर समाज के लोगों ने व्हाट्सएप की क्लिप भी दी है lपुलिस मामले की जांच कर रही हैl
किन्नरों सीमा ने बताया कि इससे पहले भी युवकों ने किन्नर समाज के लोगों को डराया धमकाया था l उन्हें पूरी तरह से इस गिरोह से जान का खतरा बना हुआ है किन्नरों ने बताया कि किन्नर बनकर उनके समाज को बदनाम कर रहे हैं.
एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है वह मामले की पूरी तरह से जांच कराई जाएगी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *