झारखण्ड

धूमधाम से मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल, गोबिंदपुर, फेज दो व ऊपरघाट में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। बोकारो थर्मल में चार जगहों में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। विद्युत नगरी के स्टेशन क्लब दुर्गा पूजा समिति ने शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया।

बोकारो क्लब, सिक्स यूनिट व फेज-दो का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। जुलूस निकालने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को कोनार नदी के तट पर विसर्जन किया। ऊपरघाट के पेंक में दुर्गा पूजा व मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय थाना प्रभारी संदीप कुजूर का अहम योगदान रहा। नवमी की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रातभर श्रद्धालू झमुते रहें। मेले में दुर-दुर से लोग मेला घुमने आये।

हरलाडीह में भी श्रद्धालूओं की भीड़ देखी। विधुत नगरी में सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह, भाजापा विधायक ढुल्लू महतो डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार ने सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किया। स्टेशन क्लब का प्रतिमा आर्कषक का केंद्र बना रहा है। प्रतिमा देखने के लिए नवमी व दसमी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पडी। बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी व शांति समिति की सदस्य पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सराहनीय योगदान रहा। हरलाडीह में रात्रि में वुगी-वुगी कार्यक्रम का आयोजना किया गया। इसके अलावे झुमर नृत्य का लुप्त श्रद्धालुओं ने उठायी।

इधर, ऊपरघाट के पूजा पंडालों में जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि जयलाल महतो, टेकलाल चौधरी, झामुमो किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष गंगाराम महतो ने भी भ्रमणकर जायजा लिया। दसमी के दिन सिंदुर खेला में महिलाओंं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पडी। महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूरखेला की रस्म अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *