झारखण्ड

ऊपरघाट में भारत माता मंदिर की आधारशिला रखी गई

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के शांति नगर (कुंभियाबेड़ा) में रविवार को भारत माता मंदिर का आधारशिला रखी गयी। आधारशिला का मंत्रोच्चारण गायत्री परिवार के आचार्य नारायण महतो ने किया। मंदिर का आधारशिला के दौरान श्रद्वालुओं की भारत माता की जयघोष से शांतिनगर गुंज उठा। आचार्य नारायण महतो ने बताया कि ऊपरघाट का यह एक अनोखा मंदिर होगा। जहां पर किसी देवी-देवता की प्रतिमा नहीं रहेगी। इस मंदिर में सभी धर्मों के लोग पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगेगे। पवित्र माह कार्तिक द्वादशी के दिन शुभ मुहूर्त पर भारत माता मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मंदिर निर्माण होने से ऊपरघाट के ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी। भारत माता का मंदिर का निर्माण कार्य में ऊपरघाट के नौं पंचायतों के लगभग एक लाख ग्रामीणों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। मंदिर निर्माण के लिए एक कमेटि बनाया गया है। जिसमें अध्यक्ष संतोष प्रजापति, सचिव अशोक कुमार महतो व कोषाध्यक्ष नंदलाल मुंडा सहित नौं पंचायत के 27 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। आधारशिला समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण प्रजापति ने कहा कि झारखंड का सबसे भव्य भारत माता का मंदिर का निर्माण ऊपरघाट के शांतिनगर में बनेगा। इस अवसर पर अतिथियों को एकल विधालय के आचार्याें द्वारा पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंदिर निर्माण के लिए शांतिनगर (कुंभियाबेड़ा) निवासी माधो मुंडा ने अपनी पुस्तैनी जमीन मंदिर कमेटि को दान में दिया है। माधो मुंडा ने कहा कि भारत माता मंदिर के निर्माण में जितना भी जमीन की जरूरत पडे़गी, हम स्वेच्छा से दान करेंगे। इस अवसर पर जमसं के क्षेत्रीय सचिव ओमप्रकाश उर्फ टीनु सिंह, फुलचंद किस्कू, प्रेमलाल साव, योगेद्र प्रसाद, रामवृक्ष रविदास, हीरालाल तुरी, कुलदीप प्रजापति, दिलचंद ठाकुर, जानकी महतो, नारायण महतो, फुलचंद महतो, दीपनारायण महतो, माधो मुंडा, शिवनारायण मुंडा, नेमिया देवी, सुनीता देवी, कुसूम देवी, गुड़िया देवी, दिनेश्वरी देवी, आशा देवी, ममता देवी, राधिका देवी, यशोदा कुमारी, देवंती कुमारी, पार्वती देवी, बसंती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *