हरियाणा

अब समय राजनीतिक दल बदलने का नहीं व्यवस्था परिवर्तन का है : रणदीप सुरजेवाला

सोहना, संजय राघव
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब समय देश से राजनीतिक दल बदलने का नहीं बल्कि व्यवस्था को परिवर्तन करने का है क्योंकि इस समय जो माहौल है वह देश के लिए सही नहीं है lउन्होंने मोदी सरकार को एक तानाशाही सरकार का दर्जा दिया lकांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सोहना के समीप से जेएमवी हुंडई में आयोजित साई संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थेl इस मौके पर गेम जेएमवी हुंडई के एमडी जतिन घई ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को फूलों का बुका देकर स्वागत कियाl

इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बीजेपी सरकार पहली सरकार है जिसने किसानों के खाद तक को चुरा लिया जो किसानों के खाद का कट्टा 50 किलो का होता था वह अब मात्र 45 किलो का किसानों को मिल पा रहा है lकीमत कम करने की बजाय सरकार ने उस में से 5 किलो खाद ही कम कर दिया l उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा करती है लेकिन सबसे बड़ी अगर किसानों को कोई मात दे रहा है तो वह बीजेपी सरकार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *