दिल्ली

भजनपुर में प्रशासन ने तोड़ीं झुग्गियां, गरीब बोले- बिना नोटिस के ही कर दिया बेघर

सद्दाम हुसैन, नई दिल्ली 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फुटपाथ पर बनी हुयी झुग्गियों को SDM के आदेश पर तोड़ा गया. वहीं झुुग्गी वालों का कहना है कि हमारी झुग्गियां यहाँ पर काफी समय से थीं फिर भी हमारी झुग्गियों को तोड़ने के लिए कोई भी नोटिस नहीं दिया गया. बिना नोटिस के अचानक ही घर से बेघर कर दिया गया.

वहीं SDM सुरेन्दर सुरोही का कहना है कि इनकी झुग्गियां तोड़ने से पहले इन्हें pwd द्वारा नोटिस जारी किया गया था जिसके अनुसार इन्हें 9 तारीख तक इन झुग्गियों को खाली करना था फिर भी इन्होंने खाली नहीं की. इसलिए हमें झुग्गियों को तोड़ना पड़ा. वहीं झुग्गी वालों का कहना है कि pwd को दुकान वालों ने मोटी रकम देकर उनका आशियाना तुड़वाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *