पंजाब

मुख्य मंत्री ने किया रोड शो

कैथल , (ओहरी)

आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैथल जनसभा भगत सिंह चोंक पर आयोजित की गई। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने रोडशो निकाला जो उधम सिंह किले से शुरू हो कर भगत सिंह चोंक पर खत्म हुआ। इस रोडशो में कई सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और रोडशो ने अपार जनसमूह के साथ एक विकराल रूप धारण कर लिया। भगतसिंह चोंक पर वैसे तो बीजेपी करेकर्ताओं ने एक जनसभा का आयोजन किया था पर मुख्यमंत्री जो लगभग 4 बजे पहुंचे के बाद एक विशाल रैली का रूप ले लिया।

मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होने पर इस जनसमूह जो मुख्यमंत्री के दीदार को इकट्ठा हुए था भारत माता की जय ओर मोदी , मनोहर जिंदाबाद से गुंजा दिया। पिछले कुछ समय से विपक्ष द्वारा की जा रही चितकछनि का मुख्यमंत्री ने बड़े रुद्र रूप में लगभग आधा घंटा बिना किसी नेता का नाम लिए जवाब दिया। इस समय मुख्यमंत्री का गला भी बेठ गया। जब मुख्यमंत्री बोल रहे थे जनसमूह भारत माता की जय का जयकारा लगा रहा था। बजरंग बली की उपस्थिति भी दर्ज की गई। जाते जाते मुख्यमंत्री ने 95 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया और शहर वासियों की करोड़ो रूपये की योजनाओं की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *