नीरज सिसौदिया, जालंधर
एक तरफ बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में पूर्व मेयर सुरेश सहगल की एंटीसिपेटरी बेल मानी पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी है तो वहीं दूसरी ओर एचएमवी कॉलेज के बाहर फुटपाथ पर ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया है| बताया जाता है कि यह अवैध निर्माण एचएमवी कॉलेज प्रबंधन की ओर से ही कराया जा रहा है|
जानकारी के मुताबिक, गुलाब देवी रोड पर एचएमवी कॉलेज की दीवार के बाहर फुटपाथ पर अवैध निर्माण किया गया है| बताया जाता है कि यह अवैध निर्माण बिना किसी रोक टोक किया जा रहा है। सुरेश सहगल के केस के चलते बिल्डिंग इंस्पेक्टर हाई कोर्ट चंडीगढ़ आए हुए हैं। इसका फायदा अवैध निर्माण करने वाले उठा रहे हैं| इस संबंध में जब बिल्डिंग इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है| मैं अभी हाई कोर्ट में चंडीगढ़ आया हुआ हूं| फुटपाथ पर अवैध कब्जा करना पूरी तरह से कानून के खिलाफ है| एचएमवी कॉलेज अगर ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी| जालंधर पहुंचते ही अवैध निर्माण को डिमोलिश कर दिया जाएगा|
दरअसल, बात सिर्फ एक अवैध निर्माण की नहीं है बल्कि शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के चलते अब इन अवैध निर्माण करने वालों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वह फुटपाथ पर भी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे। नगर निगम की लापरवाही के चलते अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं| जो फुटपाथ सरकार ने लोग लोगों के पैदल चलने के लिए बनाई थी अब फुटपाथ पर भी अवैध कब्जे किए जा रहे हैं|

यहां सुरेश सहगल की बेल हुई रिजेक्ट, वहां एचएमवी कॉलेज के बाहर शुरू किया फुटपाथ पर अवैध निर्माण




