पंजाब

कांग्रेस नेता नितिन खैरा साथियों के साथ हुए भाजपा में शामिल

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

जालंधर के उत्तरी हल्का से पूर्व विधायक के डी भंडारी व अकाली दल के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन की अगुवाई में संजय गाँधी नगर में मीटिंग बुलाई गई ‘। वार्ड न 03 से कांग्रेस के सीनियर नेता वरिंदर सिंह खेरा ,युवा कांग्रेस नेता नितिन खेरा ,टोनी सिंह ,हरपाल सिंह सोढ़ी , जसपाल सिंह , शंकर गुप्ता ,वरिंदर आदि ने कांग्रेस को अलविदा कह कर आज भाजपा का दामन थाम लिया । इस मौके पर पूर्व विधायक के डी भंडारी ने युवा कांग्रेस नेता नितिन खेरा और उनके साथियों को सरोपा डालकर भाजपा में शामिल करवाया । इस मौके पर भंडारी ने कहा कि नितिन खेरा जैसे साफ छवि के युवा की आज पार्टी को सख्त जरुरत है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। इस मौके पर कांग्रेस नेता नितिन खेरा ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि मै एक अच्छी पार्टी के साथ जुड़ा हूं और मोदी जी के विकास के काम और उनकी ईमानदारी को देखते हुए आज मै अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुआ हूं और मै हर समय पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, नवीन शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद सैनी, अरजिंदर सूच (काका), स.अर्जुन सिंह, स.अवतार सिंह, रमेश मिश्रा, कावल सिंह, महिंदर कुमार, विक्की धालीवाल, जसकरण सिंह, परमिंदर सिंह (पिंदी), मंजीत सिंह, हरपाल सिंह (लाड़ी), विशाल शर्मा तथा बिट्टू सहित आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *