झारखण्ड

बीटीपीएस में राजभाषा विचार गोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम डीवीसी बोकारो ताप विधुत केंद्र में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में एक नये राजभाषा पहल के तहत विभाग/अनुभाग वार राजभाषा कार्यान्वयन एक समीक्षात्मक अवलोकन विषय पर राजभाषा विचार गोष्ठी-सह-पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीई निखिल कुमार चैधरी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। विचार गोष्ठी में विगत वित्तीय वर्ष 2018-19 के राजभाषा कार्यान्यवन का समीक्षा करते हुए आगे के प्रसार हेतु कई बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। परियोजना प्रधान कमलेश कुमार के संदेश सुनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सीई चौधरी ने कहा कि भाषा मानव जीवन के लगभग सभी क्रियाओं और व्यवहार का मूलाधार है। आज हिंदी वैश्विक और तकनीकी भाषा के रूप में पूरे ग्लोबल समाज में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी है। हिंदी अपनी सहजता और वैज्ञानिकता के कारण ही डिजिटल संसार में प्रसारित हो रही है। हमारे बीटीपीएस के अधिकारी/कर्मचारी हिंदी कार्यान्यवन के लिए हर पल संकल्पित हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारी परियोजना राष्ट्रीय ख्याति को प्राप्त करेगी। डीसीई टी अकबर, नंद किशोर चैधरी, अरूण कुमार, बीके मंडल, वीएन शर्मा, राजभाषा नोडल अधिकारी डाॅ. एएम मिश्रा और दीनानाथ शर्मा ने भी अपने विभागीय कार्यान्वयन को समारोह में रखा। मुख्य अतिथि ने समारोह में आमंत्रित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृृत किया। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान अधिकाधिक हिंदी डिक्टेशन हेतु पांच-पांच हजार के नकद पुरस्कार विजेता हिंदीतर भाषी वर्ग के डीवीसी एमओ रजित भट््टाचार्या व हिंदी भाषी वर्ग के वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर अशोक कुमार तिवारी को राजभाषा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कैलेंडर वर्ष 2018 के दौरान अधिकाधिक हिंदी टिप्पण/आलेखन हेतु नकद पुरस्कार विजेता प्रथम दो राजेश कुमार, अरूण कुमार सरकार, मो. शाहिद इकराम, शंभु पोद््दार, दीपक कुमार,  एएस टोप्पो, हरिशंकर यादव, शशि भूषण प्रसाद, सुनील कुमार राजन, आरती रानी को भी राजभाषा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से उपमुख्य अभियंता टी. अकबर, एसएन दास, नंद किशोर चैधरी, बीके मंडल, अभय श्रीवास्तव, विजयानंद शर्मा, अरुण कुमार, डीसीएमओ आर भट््टाचार्या व अपर निदेशक नीरज सिन्हा उपस्थित थे। नीरज सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया तथा हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल ने समारोह का संचालन किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *