पंजाब

कांग्रेस ने पंजाब के किसान, व्यापारी एवं नौजवानों के साथ धोखा किया : अशोक सरीन

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान शहरी जनता से प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का वादा कर लोगों से वोट लेने वाली कांग्रेस ने पंजाब के शहरी लोगों को हाउस टैक्स वसूली करने के एच.डी.एफ.सी बैंक के माध्यम से हर नागरिक के मोबाइल पर निजी संदेश भेजने शरू कर दिए हैं। जिसके खिलाफ आज पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता किसान व्यापारी एवं नौजवानों के साथ धोखा किया है। सरीन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने विधानसभा चुनावों में सिर्फ चुनावी जुमला छोड़ पंजाब की जनता के साथ,प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने,हर घर नौकरी,हर युवा को स्मार्ट फोन,किसानों का कर्जा माफ,शगुन स्कीम बढ़ाने,नशा मुक्त पंजाब करने जैसे सैकड़ों झूठे वादे कर वोट लेकर जनता के साथ धोखा किया है। सरीन ने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में विकास का हर काम बंद होने के साथ- साथ पंजाब की गली-गली में नशा बिक रहा जिस पर नकेल डालने मेंं कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है।इतना ही नही शहरी लोगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ सस्ता करने की बजाए बिजली के दाम करीब दोगुना कर दिए हैं। सरीन ने अंत में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को उसके झूठे वादों के लिए हर बूथ पर मात देकर उसकी जमानत जब्त करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *