दिल्ली

मटिया महल विधानसभा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के साथ मनाया नया साल, नईम मलिक के साथ केजरीवाल ने काटा केक

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के ट्रेड विंग की टीम ने नया साल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर मनाया| आम आदमी पार्टी की मटिया महल ट्रेड विंग के अध्यक्ष नईम मलिक अपनी टीम के साथ अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे और उनके साथ केक काटकर नए साल की खुशियां बांटीं| उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना अल्लाह से की|

उन्होंने कहा कि अल्लाह अरविंद केजरीवाल को स्वस्थ रखे और वह यूं ही भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को सही रास्ता दिखाते रहें| साथ ही उन्होंने पूरे देश में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद होने की भी कामना की|

कहा कि केजरीवाल जैसे नेता ही आम आदमी की जिंदगी को खुशहाल बना सकते हैं और भ्रष्ट नेताओं काे मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं. मुख्यमंत्री ने भी नईम मलिक और उनकी टीम को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *