दिल्ली

बकरीद पर ड्यूटी से हुए गायब, 36 पुलिसकर्मी स्सपेंड

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
बकरीद के दिन ड्यूटी से बिना बताए गायब होने पर दिल्ली पुलिस के 36 कर्मचारियों को सस्पेंशन की मार झेलनी पड़ी है. उन्हें ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. मामला दिल्ली पुलिस के नॉर्थ वेस्ट जिले का है.
दरअसल, आज पूरे देश में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसलिए दिल्ली पुलिस की ओर से शुक्रवार रात को ही पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे. रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी खत्म होने के पहले ही नए पुलिसकर्मियों को पहुंचना था लेकिन आज सुबह पांच बजे तक 36 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इस कारण नॉर्थ वेस्ट की डीसीपी विजयंता आर्या ने 36 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *