उत्तराखंड

आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर 

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

सुभाषचंद्र बोस के122 वे जन्म दिन के अवसर पर परिषद ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन पंचमुखी धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें सुशीला तिवारीअस्पताल की हल्द्वानी की टीम ने रक्त लिया और अपने साथ ले गये जिसमे कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया.

इससे पूर्व अवकाश प्राप्त बिरगेडियर पुष्कर चंद ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया उन्होंने बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से राष्ट्र प्रेम को समझने की बात कही.

नगर प्रमुख योगेश कुँवर की अध्यक्षता ओर नीरज अधिकारी के संचालन में चले शिविर में लड़कियों में काफी उत्साह का माहौल था और उन्होंने अधिक रक्तदान किया.

कार्यक्रम के सफल संचालन में परिषद के कुमारी शाहीन, फरहा,फातिमा,किरन भण्डारी,अनुष्का, निशा पाण्डे, जीवन भंडारी,नितिन मंगला, रोहितजोशी,योगेश जोशी आदि ने सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *