उत्तराखंड

ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

टनकपुर : एक बुजुर्ग की आज ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई.
78 वर्षीय नायकगोठ निवासी हरक सिंह पुत्र लाल सिंह के घर कल पुत्री की शादी थी. आज सुबह बारात विदा हुई. शादी के बाद हरक सिंह किसी कार्य से कहीं जा रहे थे कि संतुलन बिगड़ जाने के कारण ग्राम मनिहार गोठ ओर बिचई के बीच ट्रेन से गिर गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *