देश पंजाब

डिप्टी मेयर से मिले सुशील तिवारी, उठाया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मुद्दा

Share now

जालंधर। युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी से मिले। उन्होंने बंटी के समक्ष सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का मुद्दा उठाया और इसके समाधान की मांग की।
तिवारी और उनके साथी सागर ने बंटी से कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं वहीं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर अब तक नगर निगम की ओर से कोई भी ठोस योजना अमल में नहीं लाई जा सकी है। तिवारी ने कहा कि वरियाणा में कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बन गए हैं इसके बावजूद नगर निगम की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा बीमारियों की जड़ है जिससे संक्रामक रोग तो होते ही हैं साथ ही सांस की बीमारियां भी फैल रही हैं। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर निगम की गाड़ियां जगह-जगह पर कूड़ा दिखाते हुए चलती हैं। वरियाणा डंप का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो पर्यावरण में यूं ही जहर घुलता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए नगर निगम को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में जल्द ही ठोस प्रयास करने चाहिए। उन्होंने जल्द से जल्द इस दिशा में कोई कारगर योजना अमल में लाने की मांग की।
बंटी ने उन्हें बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नगर निगम की ओर से पहले से ही काफी प्रयास किए जा रहे हैं। बंटी ने कहा कि निगम हाउस की पहली बैठक में भी इस मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई और पूरा ध्यान हमारा इसी मसले पर है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। तिवारी ने कहा कि अगर जल्द ही निगम की ओर से कोई कारगर योजना अमल में नहीं लाई जाती है तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *