उत्तराखंड

रोडवेज की चलती बस का पहिया निकला, बाल-बाल बचे 27 यात्री

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज दोपहर दो बजे बस्तिया में परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो का पहिया निकल गया लेकिन पहाड़ी मार्ग पार कर मैदानी क्षेत्र में बस होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी यहाँ बताते चले दोपहर पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या uk 07 p 2904 जो कि पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही थी पिछला पहिया निकल कर झाड़ी में जा घुसा.

यदि यही घटना पहाड़ी छेत्र में होती तो बस में बैठे 27 यात्रियों की जान भी जा सकती थी कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा सकती थी लेकिन पूर्व में हुई घटनाओं से भी विभाग सबक नही लेता है और यात्रियों की परवाह न कर बिना चेक किये गाड़ी रुट पर भेज देता है वही पिथौरागढ़ डिपो के टनकपुर प्रभारी राधे श्याम गिरी ने बताया कि उनको सूचना मिल गयी है हेल्प भेजी जा रही हैं गाड़ी को नंदकिशोर चालक चला रहा था और परिचालक मनोहर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *