उत्तराखंड

सेक्स रैकेट चलाने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री, बेटियों के साथ पकड़ी गई, पढे़ं क्या है पूरा मामला?

एजेंसी, ऊधमसिंह नगर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह अपनी दो बेटियों से भी जिस्म का कारोबार करवाती थी.
उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका और पांच युवतियों को पकड़ा है। रैकेट की संचालिका ऊधमसिंह नगर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। उसकी दो बेटियां भी गिरोह में शामिल हैं।

सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ी गई एक महिला के पांच वर्षीय पुत्र को पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। गिरोह के कब्जे से छह मोबाइल, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री से कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर वार्ता की। उन्होंने खुद को सर्राफा व्यवसायी बताते हुए कहा कि उनके दोस्त दिल्ली के 10 सर्राफा व्यवसायी दीपावली के बाद कार्बेट पार्क घूमने आ रहे हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पांच युवतियों की डिमांड की। इस पर भाजपा नेत्री से 70 हजार रुपए में डील तय हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *