यूपी

जिम के उद्घाटन पर बोले मो. फिरदौस अंजुम-जैसे खुद को मजबूत बनाएंगेे वैसे ही मुझे और सपा को मजबूत बनाएं

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और सपा पार्षद मो. फिरदौस उर्फ अंजुम भाई ने चक महमूद में उस्मान गद्दी के जिम का शुभारंभ किया. इस दौरान अंजुम भाई ने युवाओं से वर्ष 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपानीत प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है. स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं. गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर उद्योगपतियों के खजाने बढ़ते जा रहे हैं. यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है.

इसलिए सभी युवाओं से अपील है कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकें. जिस तरह से आप जिम में व्यायाम करके खुद को मजबूत बनाएंगे उसी तरह से आप मुझे और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएं. आप सभी के साथ से अखिलेश यादव एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन पाएंगे और युवाओं को रोजगार, गरीबों को मदद दी जाएगी.

वहीं, युवाओं में जोश भरते हुए अंजुम भाई ने कहा कि यह जिम युवाओं को और नौजवान पीढ़ी को उन्नति की राहों पर आगे लेकर जाएगा. आज मीराबाई चानू जैसी बेटी ने ओलंपिक में मेडल जीतकर हमारे देश का मान बढ़ाया है. मैं कामना करता हूं कि इस जिम से निकलने वाले युवा भी अपने शहर और देश का मान बढ़ाएंगे. उन्होंने जिम संचालक उस्मान गद्दी को इसके लिए मुबारकबाद भी दी. इस मौके पर अंजुम के साथ बड़ी तादाद में युवा भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *