उत्तराखंड

अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत, कई घायल

राजेंद्र भंडारी, चम्पावत
बाराकोट के मिरतोली गांव निवासी शेर सिंह की पत्नी खीमा देवी उम्र लगभग 65 की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने गांव के करीब 19 लोग मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट शवदाह हेतु जा रहे थे। वाहन में सवार गणेश सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वाहन के गिरते ही वह कूद गया था, जिससे उसकी जान बच गई। उसने ही घटना की सूचना दी। पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, स्थानीय युवकों ने 12 घायलों को निकालकर लोहाघाट सीएचसी भेज दिया है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग में दोपहर लगभग 1 बजे ग्राम सिंगदा के पास च्युरानी के पास हुआ.

जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक, अभी तक 6 लोगों की घटना स्थल पर और दो लोगों की सीएचसी लोहाघाट में उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

चम्पावत व पिथौरागढ़ पुलिस की रेस्क्यू टीम के साथ आईटीबीपी, एसएसबी, स्थलीय लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल, जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी लेने के साथ रेस्क्यू हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और घायलों की जानकारी लेते हुए चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की।


गंभीर रूप से घायल गणेश सिंह उम्र 24 वर्ष, गांव मिरतोली तथा विशन सिंह उम्र 33 वर्ष, गांव मिरतोली को हैलीकॉप्टर से हल्द्वानी हेतु रेफर करने के साथ कमल सिंह उम्र 16 वर्ष गांव मिरतोली और भोपाल सिंह, गांव ओखलंज (बाराकोट) को रेफर करने की कार्यवाही की जा रही है।
येे हुए घायल
1. दीवान सिंह(31) पुत्र लक्ष्मण सिंह,
2. कमल सिंह(16) पुत्र इंद्र सिंह,
3. जगत सिंह(60) पुत्र मोहन सिंह,
4. दीपेश सिंह(16) पुत्र धन सिंह,
5. लालमणि जोशी (48)पुत्र बद्री दत्त,
6. बिशन सिंह(45) पुत्र राम सिंह
7.भवान सिंह 43 पुत्र शेर सिंह
8. खीम सिंह बोरा, 48 पुत्र दान सिंह
9. कमल सिंह 17, पुत्र इन्र्द सिंह
10. तारा जोशी, 42 वर्ष, पुत्र नारायण जोशी
11. कृष्ण जोशी, 54 वर्ष, पुत्र हेतराम
12. भूपाल सिंह, 50 वर्ष, पुत्र जोत सिंह,ओखलन (बाराकोट)।
ये सभी मिरतोली और बाराकोट के निवासी हैं।
चिकित्सालय में इन्होंने तोड़ा दम 
1. तारादत्त जोशी पुत्र नारायण जोशी उम्र 42 वर्ष, ग्राम-मिरतोली
2. कृष्ण जोशी पुत्र हेतराम उम्र 54 वर्ष, ग्राम-मिरतोली।
लगभग 300 मीटर की सीधी गहराई होने के कारण शेष मृतकों को रेस्क्यू करने में देरी हो रही है, देर रात तक रेस्क्यू पूरा होने की संभावना है।
घटना स्थल पर मृतकों का पोस्टमार्टम बाराकोट पीएचसी में किया जायेगा तथा चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृतकों का पोस्टमार्टम लोहाघाट सीएचसी में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *