उत्तराखंड

तहसीलदार के पिता का निधन, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर  
श्री पूर्णागिरि ( टनकपुर) तहसील में तैनात तहसीलदार पूनम पंत के पिता 65 वर्षीय देवी प्रसाद रयाल पूर्व प्रधानचार्य का निधन अपनी पुत्री के आवास पर हुआ।वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे.

शारदा घाट में उनकाअंतिम संस्कार कल बुधवार को सुबह किया जायेगा।मूल रूप से वह ऋषिकेश के निवासी थे उनकी मृत्यु पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार गर्ब्याल ओर तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *