पंजाब

सिद्धू की विफलता कांग्रेस की भ्रष्ट नीति नगर निगम हड़ताल की जिम्मेवार : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर : पंजाब नगर निगम के मुलाजमो के लिए पंजाब युवा भाजपा के भ्रष्ट मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व कांग्रेस की भ्रष्ट नीति को पूरे पंजाब मे नगर निगम मुलाजिमों की हड़ताल के लिए जिम्मेवार बताया क्योंकि निगम मुलाजिम अपनी मंगों को लेकर पिछले कई दिनों से आवाज़ उठा रहे थे जिसकी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम निकाय मंत्री सिद्धू ने नहीं उठाए। सरीन ने कहा विधानसभा चुनावों मे प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का वादा कर जनता से धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार को करोड़ो रूपये प्रॉपर्टी टैक्स देने वाले शहरवासी टूटी सड़के,गंदा पानी पीने व खराब सीवरेज सिस्टम से परेशान है जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां फैल रही है।

सरीन ने कहा पंजाब सरकार के हर विभाग के मुलाजिम परेशान हताश निराश है और कांग्रसी नेता सत्ता के नशे मस्त वही पंजाब की जनता असुविधाओं से त्रस्त है। फिर भी पंजाब की जनता को सुविधा दे उनकी मुश्किलों को समाप्त करनेे की बजाए कांग्रेस सरकार के नेता बिना सिर्फ अपनी-अपनी सुविधाओ के लिए कार्य कर रहे है।सरीन ने अंत मे कहा अगर नगर निगम मुलाजमो की हड़ताल की वजह से किसी भी तरह का कोई शरीरिक व्यापारिक सामाजिक नुकसान पंजाब की जनता का हुआ तो उसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार व नवजोत सिद्धू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *