हरियाणा

सोहना बार ऐसोसिएशन का चुनाव संपन्न, पढ़ें कौन जीता कौन हारा?

Share now

सोहना, संजय राघव 

सोहना बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है| चुनाव में एडवोकेट देवदत्त शर्मा ने दस मतों से जीत हासिल करके प्रधान पद पर कब्ज़ा जमा लिया है| जिन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में लखविंदर खटाना एडवोकेट को शिकस्त दी है| जबकि सुनील विकल तीसरे स्थान पर रहे हैं| उक्त चुनाव में कुल 323 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया| बार में कुल 352 मतदाता हैं| वहीँ चुनावी रिजल्ट की घोषणा के बाद विजेता उम्मीदवारों ने जमकर खुशी मनाई तथा अपने समर्थकों को जीत दिलाने पर धन्यवाद किया|
शुक्रवार को सोहना न्यायिक परिसर में त्यौहार की भांति माहौल था| मौका था सोहना बार एसोसिएशन का चुनाव| जिसमे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सुबह से ही वकील मतदाताओं को अपने समर्थन में लाने के प्रयास में जुटे थे तथा समर्थन देने की मिन्नत करते हुए दिखाई दिए| किसी भी आपदा से निबटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था| चुनाव में पोलिंग की रफ़्तार काफी तीज रही| दोपहर एक बजे तक करीब 225 वोट डाले गए| उक्त चुनाव अबकी बार काफी रोचक दिखाई दिया| चुनाव से मात्र एक दिन पूर्व माहौल में काफी गर्मी आ गई थी| अंत में चुनाव शहरी बनाम देहात का बनकर रह गया था| चुनाव में शहरी मतदाताओं की संख्या पिछले चुनावों की अपेक्षा ज्यादा थी| उक्त चुनाव में देवदत्त शर्मा एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी लखविंदर खटाना को दस वोट से हरा डाला है| देवदत्त शर्मा को कुल 156 वोट मिले थे| जबकि लखविंदर खटाना को 146 मत हासिल हुए हैं| इसके अलावा सुनील विकल मात्र 21 मतों पर ही सिमट कर रह गए थे| इसके अलावा उपप्रधान पद पर उमेश भारती एडवोकेट ने जीत दर्ज की है| जिन्होंने संघर्षपूर्ण त्रिकोणीय मुकाबले में 28 मतों से जीत हासिल की है| उमेश भारती को कुल 126 मत मिले हैं जबकि राजकुमार सिसोदिया को 98 मत व देवराज खरी को 95 मत प्राप्त हुए हैं| उपप्रधान चुनाव में चार मत रद्द पाए गए हैं| सचिव पद का मुकाबला आमने-सामने का था| जिसमे राजकिशोर खटाना ने 52 मतों से जीत हासिल करके परचम लहराया है| राजकिशोर को 187 व नवीन गर्ग को 135 मत मिले हैं| जबकि एक मत रद्द किया गया है| इसके अलावा चुनाव से पूर्व सुनील को निर्विरोध सहसचिव घोषित किया जा चुका है| उक्त चुनाव की पुष्टि एडवोकेट चन्द्रमोहन खटाना ने की है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *